फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Urban plaza and three shopping complexes will be built in Jhansi

Jhansi News: झांसी में बनेगा अर्बन प्लाजा और तीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Mon, 14 Jul 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Urban plaza and three shopping complexes will be built in Jhansi

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रदेश सरकार की नगरोदय योजना के तहत झांसी में नगर निगम एक अर्बन प्लाजा का निर्माण कराएगा। जबकि, तीन स्थानों पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाए जाएंगे। इन चारों परियोजनाओं पर करीब 35.80 करोड़ रुपचे खर्च आएगा। नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा दिया है।



नगरोदय योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाना है। ताकि, शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इसके तहत शासन ने झांसी नगर निगम ने भी प्रस्ताव मांगे थे। मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि कोछाभांवर में नौ हजार वर्ग मीटर में अर्बन प्लाजा का निर्माण प्रस्तावित है। इस पर 20.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


वहीं, सीपरी बाजार के आजादगंज में शॉपिंग कॉम्पलेक्स प्रस्तावित है। यहां 1381 वर्ग मीटर में इसका निर्माण कराया जाएगा। यह तीन मंजिला होगा। भूतल पर 54 सब्जी विक्रेताओं के लिए दुकानें होंगी। जबकि, 78 दुकानें ऊपरी मंजिल पर होंगी। हर फ्लोर पर 26 दुकानें होंगी। लिफ्ट की भी सुविधा होगी। इसके अलावा हंसारी में 2258 वर्ग मीटर में भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा। यहां 70 दुकानें बनेंगी। गरियागांव में 2023 वर्ग मीटर में भी इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। यहां पर भी 70 दुकानें बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अर्बन प्लाजा में 28 दुकानें और फूड कोर्ट भी होगा

अर्बन प्लाजा में 28 दुकानें बनेंगी। इसके अलावा फूड कोर्ट का भी निर्माण किया जाएगा। फूड कोर्ट में आठ दुकानें बनवाई जाएंगी। खास बात है कि इसके बगल में आवास विकास परिषद की नई आवासीय परियोजना भी प्रस्तावित है। साथ ही आसपास मेडिकल कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज भी है। ऐसे में ये लोगों के लिए काफी सुविधाजनक हो जाएगा।







अर्बन प्लाजा और तीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जैसे ही मंजूरी मिलती है, उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed