फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP to know the mood of the party involved

यूपी का मिजाज जानने में जुटी भाजपा

Thu, 07 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
UP to know the mood of the party involved
झांसी। मोदी सरकार ने प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का मिजाज जानने व केंद्र की योजनाओं का फीड बैक पता करने का काम शुरू कर दिया है। इसी आधार पर सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। इसी सिलसिले में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को दो दिवसीय प्रवास पर झांसी भेजा गया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भलीभांति मालूम है कि यूपी में 2017 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। अगर पासा पलटना है तो अभी से प्रदेश में जमीनी तैयारी करनी होगी। इसी के मद्देनजर पीएम के निर्देश पर प्रदेश की 80 लोकसभा क्षेत्र में सरकार के सत्रह मंत्रियों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का फीड बैक लेने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


शुरूआत में 23 क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां संबंधित मंत्रियों ने जाना शुरू कर दिया है। मंत्रियों को निर्देशित किया गया है कि वह क्षेत्र में दो से तीन दिन जनता के बीच रुककर केंद्र सरकार की योजनाओं का फीड बैक लेंगे। साथ ही विभिन्न तबकों से संपर्क करके यूपी में भाजपा की संभावनाओं का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने झांसी जनपद में अपना दो दिवसीय प्रवास किया था। उन्होंने यहां भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग चर्चा की। उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनकर जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन के निवास पर व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा कानून से हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया। व्यापारियों ने इस कानून को खत्म करने की मांग की।


इसी तरह चिरगांव क्षेत्र के रामनगर व टहरौली में किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए पानी न मिलने के कारण उनकी फसलें हर साल खराब हो जाती हैं। इसी तरह बिजली, सड़क आदि समस्याओं को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed