फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp ki suchi me pichde barg ka davdava

भाजपा की सूची में पिछड़े वर्ग का दबदबा

Fri, 02 Apr 2021 04:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Apr 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
bjp ki suchi me pichde barg ka davdava
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
झांसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी की गई जिला पंचायत के 24 उम्मीदवारों की सूची में पिछड़े वर्ग का दबदबा नजर आया। यहां तक की कुछ अनारक्षित सीटों पर भी पार्टी ने पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों पर दांव लगाया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का ट्रायल माना जा रहा है। यही वजह है कि इस चुनाव में राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी चयन में आगामी चुनाव के राजनीतिक नफा - नुकसान का विशेष ध्यान रखा है। भारतीय जनता पार्टी भी इस मामले में पीछे नहीं रही है। भाजपा ने पिछड़े वर्ग के वोटरों पर निशाना साधा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जिला पंचायत के 24 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, इनमें 10 नाम पिछड़ा वर्ग से हैं।
विज्ञापन

जबकि, पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग महिला के लिए छह सीटें आरक्षित थीं। भाजपा ने अनारक्षित वर्ग की छह सीटों में से भी तीन पर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। अनारक्षित वार्ड नंबर छह (बघैरा), वार्ड नौ (रक्सा) व वार्ड नंबर 23 (कुरैठा) से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा महिला वर्ग के लिए आरक्षित चार सीटों में से भी एक पर पिछड़े वर्ग की महिला को प्रत्याशी बनाया। बबीना विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जिला पंचायत के वार्डों में पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को खास तरजीह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed