Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up news There was a stampede to board train at Jhansi railway station

UP: झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए मची भगदड़... बड़ा हादसा टला; नदारद रहे जीआरपी-आरपीएफकर्मी

Tue, 14 Jan 2025 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jan 2025 02:49 PM IST
विज्ञापन
up news There was a stampede to board train at Jhansi railway station
झांसी स्टेशन पर सोमवार की रात भगदड़ में गिरे यात्री - फोटो : वीडियो ग्रैब
सोमवार रात झांसी-प्रयागराज रिंग रेल में सवार होने के लिए यात्री चलती ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई। इसमें कई यात्री ट्रैक पर तो कई प्लेटफार्म पर गिर गए। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफकर्मी नदारद रहे।
विज्ञापन


यात्रियों ने कहा कि मौके पर यदि पुलिसकर्मी तैनात होते तो यह घटना नहीं होती। बताया गया कि सोमवार की रात प्रयागराज झांसी रिंग रेल रात करीब 7.30 उरई की तरफ से झांसी आई। यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म आठ पर ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


प्लेटफार्म एक से ट्रेन आती देखकर यात्री उसे प्रयागराज की तरफ जाने वाली समझकर चलती ट्रेन में सवार होने लगे। इसी बीच पहले सवार होने के लिए भगदड़ मच गई। ऐसे में कोई प्लेटफार्म पर गिर पड़ा तो कोई ट्रैक पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे को बचाने में भी यात्री जुटे रहे। ड्राइवर ने सही समय पर ट्रेन रोककर बड़ी घटना को रोक दिया। ट्रेन के खड़े होने के बाद यात्रियों को समझाकर ट्रेन में सवार कराया। इस घटना से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
Trending Videos

20 घंटे की देरी से आई सचखंड
दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों का हाल बुरा है। स्थिति यह है कि सचखंड एक्सप्रेस सोमवार को 20 घंटे की देरी से यहां पहुंची। सोमवार को बंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से यहां पहुंची। शताब्दी एक्सप्रेस ने यात्रियों को एक घंटे इंतजार कराया। जीटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से यहां आई। सदन एक्सप्रेस के यात्री ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed