फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP News Gold stolen from woman's bag in Khajuraho passenger train

UP: खजुराहो पैसेंजर ट्रेन से महिला का 50 तोला सोना चोरी, पीड़ित के चेहरे पर पेपर लगाकर वारदात को दिया अंजाम

Mon, 17 Feb 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Feb 2025 02:58 PM IST
विज्ञापन
UP News Gold stolen from woman's bag in Khajuraho passenger train
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के छतरपुर में शादी से लौट रही महिला का ट्रेन में दो लोगों ने करीब 50 तोला सोने के जेवरात चोरी कर लिए। महिला ने जीआरपी में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


थाना पाली इलाके के मगरपुर गांव की रहने वाली मंजू देवी पत्नी स्व सुखपाल सिंह ने जीआरपी को तहरीर देकर बताया कि वह छतरपुर में शादी में गई थी और वहां से 16 फरवरी को खजुराहो पैसेंजर ट्रेन से लौट रही थी।
विज्ञापन


टीकमगढ़ से दो अज्ञात व्यक्ति ट्रेन में आए और उसकी सीट के पास बैठ गए। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उसके चेहरे के ऊपर पेपर लगाया और दूर व्यक्ति ने बैग में  रखा टिफिन उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टिफिन में करीब 50 तोला सोने के जेवरात रखे थे। दोनों लोग टिफिन लेकर भाग गए। पीड़िता ने जीआरपी थाना प्रभारी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। 

जीआरपी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल बताया गया कि महिला ने घर जाकर जब बैग चेक किया तब उसे पता चला कि बैग से टिफिन गायब है, घटना रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed