Police encounter in jhansi: पुलिस मुठभेड़ में फरार हत्यारोपी के पांव में लगी गोली, कई बार चकमा देकर भाग चुका है शातिर
एसपी नैपाल सिंह के मुताबिक ककरबई पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर वह फायरिंग करने लगा। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
विस्तार
एसपी (आरए) नैपाल सिंह के मुताबिक ककरबई पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके बाएं पैर में लग गई। इससे घायल होकर वह वहीं गिर पड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील (36) पुत्र बृजभान सिंह निवासी डुमरई बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह मछली कांच से अपने गांव जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य गंभीर मामलों में मुकदमें दर्ज
हैं। कई बार की दबिश देने के बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की पिस्टल समेत दो कारतूस बरामद किए हैं। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।