Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP minister Sanjay Nishad said that Samajwadi Party should come forward to build a temple in Mathura

UP: 'सपा में 90 फीसदी यदुवंशी, मथुरा में मंदिर बनाने के लिए आगे आए विपक्ष', मंत्री संजय निषाद बोले

Sun, 02 Mar 2025 01:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी।
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी। Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Mar 2025 01:30 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग खुद को यदुवंशी कहते हैं। यदुवंशियों का केंद्र मथुरा है। मगर विपक्ष अपनी विरासत का ही विरोध कर रहा है। इसलिए समाज इनके साथ नहीं है।

विज्ञापन
UP minister Sanjay Nishad said that Samajwadi Party should come forward to build a temple in Mathura
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मथुरा में मंदिर बनाने के लिए सपा को आगे आना चाहिए, क्योंकि पार्टी में 90 फीसदी यदुवंशी हैं। सरकार पूरा साथ देगी।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग खुद को यदुवंशी कहते हैं। यदुवंशियों का केंद्र मथुरा है। मगर विपक्ष अपनी विरासत का ही विरोध कर रहा है। इसलिए समाज इनके साथ नहीं है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम, गृह मंत्री के वीडियो एडिट कर चलाकर समाज को गुमराह करके विपक्ष ने लोकसभा में कुछ सीटें जीत ली हैं। कहा कि बबूल के पेड़ के नीचे आम मिल जाए तो बबूल में आम नहीं फलता है। कहा कि भाजपा ने अयोध्या में भव्य राममंदिर बनवाया है। निषाद राज के मंदिर का निर्माण करवाया है। 
विज्ञापन


महिला कार्यकर्ता ने किया हंगामा
सर्किट हाउस में निषाद पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने हंगामा किया। महिला ने आरोप लगाया कि पार्टी में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने महिला की बात सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed