फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Man accuses two locals for brutally beating misbehaving and forcing him to drink urine

यूपी: ललितपुर में बुजुर्ग के साथ बेरहमी, मारपीट कर जबरन मूत्र पिलाने की कोशिश का मामला

Tue, 13 Oct 2020 12:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 13 Oct 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
UP Man accuses two locals for brutally beating misbehaving and forcing him to drink urine
पीड़ित वृद्ध - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौंड़ा में एक वृद्ध के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम रौंड़ा निवासी अमर और चऊवा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 11 अक्तूबर को शाम साढ़े सात बजे जब वह हनुमत अहिरवार की दुकान से कुछ सामान ले रहे थे तभी गांव के ही सोनू और नरेंद्र आए और गालियां देकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। 
विज्ञापन

 

उन्होंने राजीनामा करने से मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इससे अमर व चऊवा को हाथ पैरों में काफी चोटें आई हैं और दोनों लोगों ने जान से मारने की धमकी दी गई है। मौके पर गांव व मोहल्ले के अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। 

बताया गया कि सोनू आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, इससे पूर्व भी कई घटनाओं में शामिल रह चुका है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, गाली-गलौज कर मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मूत्र पिलाने के प्रयास का शिकायती पत्र हो रहा वायरल
ग्राम रौंड़ा निवासी अमर और चऊवा द्वारा उक्त मारपीट के मामले का एक और शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़ित अमर व चऊवा ने विपक्षियों पर मारपीट के साथ ही आरोप लगाया है कि इनमें से एक आरोपी एक शिशि में मूत्र भरकर लाया और कहने लगा कि इसे नहीं पीने पर उसे जान से मार देंगे।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि मामला मारपीट का ही है। पेशाब पिलाने के प्रयास की बात सामने नहीं आई है। उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि ग्राम रोंड़ा में दबंगों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई है। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed