फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP girls team won title by defeating Haryana team in Jhansi

Jhansi: हरियाणा को हरा यूपी की बालिका टीम ने जीता खिताब, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ हॉकी का सेमीफाइनल

Mon, 08 Jul 2024 01:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 01:53 PM IST
सार

झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हरियाणा टीम को शिकस्त देकर यूपी की बालिका टीम ने खिताब जीता है। राष्ट्रीय हॉकी चैंपिनशिप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।

विज्ञापन
UP girls team won title by defeating Haryana team in Jhansi
राष्ट्रीय हॉकी चैंपिनशिप का सेमीफाइनल मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय बालक एवं बालिका हॉकी चैंपियनशिप में बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने हरियाणा की टीम को शिकस्त देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। वहीं शाम साढ़े पांच बजे बालक वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला यूपी और दिल्ली टीम के बीच होगा।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची उत्तर प्रदेश की बालिका टीम के सभी खिलाड़ी काफी जोश में नजर आए।
विज्ञापन


यूपी टीम के खिलाड़ियों ने बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए हरियाणा टीम को  2-1 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल में जीत दर्ज करते ही उत्तर प्रदेश बालिका वर्ग की टीम ने मैदान का चक्कर लगाते हुए दर्शकों और आयोजकों का अभिवादन किया। मैच के दौरान प्रभारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुबोध खांडेकर, सुनीता तिवारी, संजीव सरावगी, बृजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed