फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up election cm yogi target sp chief akhilesh yadav in jhansi public meeting 

यूपी चुनाव 2022: झांसी में अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, बोले- नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी

Thu, 17 Feb 2022 03:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 03:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार के समय प्रदेश में माफियाराज था। कोरोना काल में भी अगर सपा की सरकार होती तो वैक्सीन भी ब्लैक में बिक रही होती।
 

विज्ञापन
up election cm yogi target sp chief akhilesh yadav in jhansi public meeting 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को झांसी की बबीना विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिनकी पार्टी का नाम समाजवादी है, उनके काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी है। सपा सरकार में भू, पशु, वन माफिया, तमंचावादी होते थे। आज किसी की हिम्मत नहीं कि आम व्यक्ति पर कोई तमंचा तान पाए। 

विज्ञापन


योगी आदित्यानाथ ने कहा कि 70 साल में जिन्होंने पानी के लिए बुंदेलखंड को तरसाया, उन्हें जनता अपनी वोट की ताकत से चुनाव में उनकी जमानत जब्त कराने का काम करेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो गया है। यह सिर्फ आवागमन की सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि औद्योगिक क्लस्टर भी स्थापित करेगा। डिफेंस कॉरिडोर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब बुंदेलखंड के युवा पलायन नहीं करेंगे, बल्कि यहीं पर दूसरे क्षेत्रों, राज्यों के लोगों को रोजगार देंगे।
विज्ञापन


दर्जन सिंचाई परियोजना बुंदेलखंड में पूरी हुईं
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पेयजल योजना से हर घर जल देने का काम किया जा रहा है। यह जल आरओ के पानी से भी साफ है। ऐसे में अब पानी की समस्या से बुंदेलखंड के युवा कुंवारे नहीं रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार की वजह से ही ये सब साकार हो पाया है। एक दर्जन सिंचाई परियोजना बुंदेलखंड में पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सपा की सरकार होती तो वैक्सीन भी ब्लैक में बिकती'
मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्जुन सहायक बांध बनने के बाद जिन खेतों की कीमत 50-60 हजार थी, वो अब बढ़कर आठ से 10 लाख हो गई है। सीएम योगी ने कहा कि जिस कोरोना वायरस की वजह से तीसरी लहर बेअसर हो गई, उसको लेकर भी सपा के लोग भ्रम फैला रहे थे। यदि प्रदेश में सपा की सरकार होती तो वैक्सीन भी ब्लैक में बिक रही होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed