{"_id":"67c3f1aabf8f5705f10f99ef","slug":"up-crime-news-farmer-murdered-in-dumrai-jhansi-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhnasi: खेत में सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, खेत में बने ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला खून से सना शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhnasi: खेत में सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, खेत में बने ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला खून से सना शव
Sun, 02 Mar 2025 11:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:20 AM IST
सार
झांसी के ककरबई थाना क्षेत्र के डुमरई गांव निवासी गंगाप्रसाद उर्फ बंटे अहिरवार शनिवार की हत्या कर दी गई। वह शनिवार दोपहर बाद घर से निजी ट्यूबवेल पर पानी लगाने निकले थे।
विज्ञापन
Jhansi crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार देर-रात ककरबई के डुमरई गांव में एक शख्स की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में बने ट्यूबवेल के पास से बरामद हुआ। वह खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकला था। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सीओ राजेश राय भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इनकार किया है। हत्यारों की तलाश में तीन टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
डुमरई गांव निवासी गंगाप्रसाद अहिरवार (44) उर्फ बंटे शनिवार दोपहर घर से खेत में पानी लगाने की बात कहकर निकला था। घर में मां एवं भानजी लक्ष्मी मौजूद थी जबकि पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी। देर-रात तक जब गंगा प्रसाद घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आधी रात को पड़ोसियों के साथ तलाशते हुए भानजी लक्ष्मी खेत में पहुंची। यहां गंगाप्रसाद का शव ट्यूबवेल के पास लहूलुहान हाल में पड़ा था। शरीर में कई जगह धारदार हथियार से मारने के निशान थे। खून से सनी लाश मिलने से गांव सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। सीओ राजेश राय ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इन्कार किया है। सीओ राजेश राय के मुताबिक युवक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। मामले की छानबीन के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन