फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP CM Yogi Adityanath on visit to Jhansi and Banda to look after covid arrangements

झांसी में बोले योगी: 22 दिनों के अंदर ठीक हुए दो लाख से अधिक मरीज, हम मजबूती से लड़ रहे हैं लड़ाई

Sun, 23 May 2021 01:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 23 May 2021 01:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को झांसी के दौरे पर हैं। झांसी में कोविड सेंटर का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री ने गंभीर मरीजों के प्रति लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। झांसी के बाद सीएम बांदा के दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath on visit to Jhansi and Banda to look after covid arrangements
झांसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को झांसी के दौरे पर पहुंचे। झांसी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कलक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। कोविड सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि यह सबसे बड़ा कोरोना ग्रसित प्रदेश बन जाएगा, यहां 25 अप्रैल से 10 मई के बीच प्रतिदिन एक लाख केस आएंगे। लेकिन हमने इस संक्रमण से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी और यह समस्या नहीं आने दी। कोरोना वॉरियर्स और जनता के सहयोग से हम मजबूती से कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में 24 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38 हजार केस सामने आए थे। आज प्रदेश में यह संख्या घटकर चार हजार पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या तीन लाख 10 हजार से घटकर 84000 तक पहुंच गई है। हम लोगों ने पिछले 22 दिनों के अंदर दो लाख 26 हजार से भी अधिक सक्रिय मरीजों को ठीक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री के दौरे के बीच अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने खदेड़ दिया और चार को गिरफ्तार भी कर लिया। 15 मिनट तक कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सभागार में पहुंचे। यहां उन्होंने झांसी मंडल के जनप्रतिनिधियों, जिले के अधिकारियों व मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडल के जालौन और ललितपुर जिले के जिलाधिकारी व अन्य अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में जुड़े रहे। 

बैठक में सीएम ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों से सीधा संवाद कर कोरोना की दूसरी लहर के दरम्यान सामने आईं कमियों व तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की। 

एक गांव का औचक निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री
लगभग एक घंटे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री किसी एक गांव के औचक निरीक्षण के लिए जाएंगे। बिरगुवां व मुस्तरा गांव जाने की ज्यादा संभावना है। गांव में वे तकरीबन एक घंटा गुजारेंगे। इस दरम्यान गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों का हाल जानेंगे। 


ग्रामीणों से सीधा संवाद कर कोरोना काल में उन्हें मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे। सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की धरातल पर स्थिति का भी पता लगाएंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे पुलिस लाइन पहुंचकर हेलीकॉप्टर से बांदा के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed