फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP bottle of cheap wine in MP

यूपी की बोतल में एमपी की सस्ती शराब

Sat, 19 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
UP bottle of cheap wine in MP
झांसी। जिले में धड़ल्ले से मध्य प्रदेश की शराब की बिक्री हो रही है। ऐसा ही एक मामला पकड़े जाने पर बीयर की एक दुकान को निरस्त कर दिया गया है। अब दुकान के पुन: व्यवस्थापन की तैयारी है।
विज्ञापन


जिले में शराब का व्यापक पैमाने पर गोरखधंधा जारी है। यहां धड़ल्ले से मध्य प्रदेश की सस्ती अंग्रेजी शराब खपाई जा रही है। इसके अलावा अन्य प्रदेशों से भी तस्करी कर शराब यहां लाई जा रही है। इतना ही नहीं, महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेची जा रही है। उस पर ओवर रेटिंग भी खूब हो रही है।
विज्ञापन


बावजूद, इस पर अंकुश के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि नई बस्ती की बीयर की दुकान पर मध्य प्रदेश की सस्ती बीयर के केन उत्तर प्रदेश के विभिन्न ब्रांडों का लेबल लगाकर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने छापा मारा। दुकान से मध्य प्रदेश के 11 बीयर के केन बरामद हुए। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने बालचंद्र साहू की पत्नी राजकुमारी साहू के नाम आवंटित उक्त दुकान को निरस्त कर दिया है। आबकारी विभाग की दुकान के पुन: व्यवस्थापन की तैयारी है।


पति की दुकानों पर विभाग की नजर
झांसी। राजकुमारी साहू के नाम आवंटित नई बस्ती बीयर की दुकान में गड़बड़झाला मिलने पर अब उनके पति बालचंद्र साहू के नाम आवंटित देसी शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग ने नजर गढ़ा दी है। जिला आबकारी अधिकारी प्रेमनारायण ने आबकारी आयुक्त को पत्र लिखकर बताया है कि राजकुमारी साहू के पति के नाम देसी शराब की दो दुकानें हैं। चूंकि, राजकुमारी की दुकान में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है, अत: उनके पति बालचंद्र साहू के नाम आवंटित दुकानों के निलंबन /निरस्तीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed