फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Up Board regional office make in jhansi

झांसी में बनेगा प्रयागराज बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय

Sun, 06 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Up Board regional office make in jhansi
Up Board regional office make in jhansi
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि झांसी में जल्द ही प्रयागराज बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय तैयार होगा। इसके लिए शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। बुंदेलखंड की क्षेत्रीय आवश्यकता को देखते हुए यह प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने शिक्षा भवन में निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के होने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इलाहाबाद तक नहीं आना पडे़गा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अच्छे शिक्षकों का समूह बनाकर बेविनार कराएं। नई शिक्षा नीति का सभी अध्ययन कर नई योजनाएं बनाएं। वर्चुअल स्कूल को लेकर उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी और शिक्षक लगातार मेहनत कर रहे हैं। शिक्षक नवाचार का प्रयोग अधिक करें। माध्यमिक के विद्यालयों में कर्मचारियों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती को लेकर प्रस्ताव तैयार हुआ है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा जहां शिक्षकों की कमी है, वहां भी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में ड्रॉप बाक्स रखने को कहा गया है। ऐसे मेें जिन विद्यार्थियों के पास मोबाइल नहीं हैं, वे ड्राप बाक्स के माध्यम से शिक्षक से पढ़ाई की सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed