फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board Points Improvement Examination From Today

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा आज से

Sat, 18 Sep 2021 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
UP Board Points Improvement Examination From Today
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार की परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए प्रश्नपत्र और कापियां केंद्रों पर भेज दी गईं हैं। सभी केंद्रों पर आंतरिक और बाह्य केंद्राध्यक्ष के साथ ही पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। दस्ता भी जांच के लिए गठित कर दिया गया है। नौ केंद्रों पर कुल 335 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार की परीक्षा के लिए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि परीक्षा हर हाल में नकल विहीन कराई जाए। परीक्षा केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक के साथ बाहरी केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षक की व्यवस्था की गई है। प्रश्नपत्र डबल लॉक में रखे गए हैं। केंद्र व्यपस्ष्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक दोनों की चाबी से लॉक खोला जाएगा। परीक्षा के लिए नौ केंद्र आदर्श इंटर कालेज मोंठ, बड़ागांव इंटर कॉलेज बड़ागांव, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली, खेर इंटर कॉलेज गुरसराय, राजकीय इंटर कॉलेज सकरार, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज चिरगांव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊरानीपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बबीना बनाए गए हैं। छात्राओं की तलाशी महिला शिक्षिकाओं द्वारा ही ली जाए।
विज्ञापन

दो पालियों में होंगी परीक्षाएं
हाईस्कूल में बैठने वाले परीक्षार्थियों में छात्रों की संख्या 105 और छात्राओं की संख्या 58 है, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 102 छात्र और 70 छात्राएं शामिल होंगी। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह आठ से सवा 10 बजे तक और दोपहर दो से सवा चार बजे तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed