फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board: List of examination centers released, 63 schools included

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 स्कूल शामिल

Fri, 24 Nov 2023 10:33 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 24 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
UP Board: List of examination centers released, 63 schools included
17 स्कूलों को परीक्षा केंद्रों की सूची से किया बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के लिए अनंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। जिसमें 63 स्कूलाें को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें छह नए परीक्षा केंद्रों को शामिल किया है। पिछले साल परीक्षा केंद्र बने 17 स्कूलों को सूची से बाहर किया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में तेजी आ गई है। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हुई। जिसमें 63 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें 12 राजकीय, 36 अशासकीय सहायता प्राप्त, 13 वित्त विहीन, एक विद्युत परिषद और एक जिला पंचायत का विद्यालय शामिल है। बता दें कि 46,443 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। पिछले साल 74 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई थी, जिसमें 49,347 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। इस बार 2904 परीक्षार्थी कम हो चुके हैं। हालांकि परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। गत सत्र के मुकाबले इस बार 11 परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए हैं। वहीं इस बार 17 उन केंद्रों को हटा दिया गया है, जो पिछली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है। विद्यालयों से परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति मांगी है।
विज्ञापन

--------------


इन स्कूलों को सूची से किया बाहर
श्रीगुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज, ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज, लार्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज, दयाल पब्लिक इंटर कॉलेज आरामशीन, डॉ. एस राधाकृष्णन पब्लिक इंटर कॉलेज, इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज, इकरा अकादमी इंटर कॉलेज, न्यू सरस्वती विलेज इंटर कॉलेज, स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज, श्रीब्रह्मानंद सरस्वती वैदिक इंटर कॉलेज, श्रीभागीरथ भारद्वाज इंटर कॉलेज, श्रीछक्कीलाल गेढ़ा माध्यमिक विद्यालय, राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज, जयहिंद मिशन इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

इन नए स्कूलों को किया शामिल
जिला परिषद इंटर कॉलेज भेल, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल, रक्सा, राजकीय हाईस्कूल बुढ़पुरा, आलोक नायक ज्योतिराव फुले इंटर कॉलेज बमनुआं, रामराजा इंटर कॉलेज बमनुआं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed