फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP board examination sylabus cut 30 percent

यूपी बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती

Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
UP board examination sylabus cut 30 percent
झांसी। कोरोना संक्रमण के कारण विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रहने के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से 12 तक के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती की है। शेष 70 फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर ही परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। परिषद ने नया पाठ्यक्रम जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मार्च से विद्यालयों में पठन-पाठन बंद चल रहा है। स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन क्लास में कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा है। परीक्षाओं का वक्त नजदीक आ रहा है। इसे लेकर बोर्ड परीक्षार्थी खासे परेशान हैं। परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए यूपी बोर्ड ने पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती कर दी है। इसके आधार पर ही परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। बोर्ड स्तर के सभी कक्षाओं और विषयों के पाठ्यक्रम को वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह यादव ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पाठ्यक्रम में कटौती होने की जानकारी देेने के साथ-साथ पोस्टर के जरिए विद्यालय में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed