फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up board exam ke centro ko rojana deni hogi exam ki suchna

यूपी बोर्ड परीक्षा : केंद्रों को रोजाना देनी होगी परीक्षा की सूचना

Wed, 30 Oct 2019 08:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
up board exam ke centro ko rojana deni hogi exam ki suchna
up board exam - फोटो : demo
केंद्रों को रोजाना देनी होगी परीक्षा की सूचना
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तैयारियां विभागीय स्तर पर तेजी से जारी हैं। बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं कि इस बार होने वाली परीक्षा की नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों को रिपोर्ट देनी होगी। ये रिपोर्ट उन्हें विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में तेजी से बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय और अनुदानित स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को जांचने के लिए शिक्षाधिकारियों के नेतृत्व में टास्क टीमें गठित की थीं, जिन्होंने विद्यालयों की जांच कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को दे दी। जानकारी के अनुसार संभावना है कि नवंबर - दिसंबर के दौरान जनपद में परीक्षा केंद्र निर्धारित हो जाएंगे। इस बार विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्र परीक्षा के दौरान कई बिंदुओं पर सूचनाएं बोर्ड को ऑनलाइन देंगे। इनमें परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति संख्या, कितनी उत्तर पुस्तिकाओं का उपयोग हुआ आदि प्रमुख हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि बोर्ड को सभी केंद्र प्रभारी नियमित सूचनाएं देंगे।
विज्ञापन

बाक्स
प्रधानाचार्यों से लें प्रमाण
शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं। वह सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से प्रमाण पत्र लें कि उन्होंने अपने स्कूल के पंजीकृत विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों के संशोधन परिषद की वेबसाइट पर जांच कर सही अपलोड अथवा अपडेट करा दिये हैं, ताकि परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed