फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board Exam 2024 High School And Intermediate Students write threat to examiner in intermediate answer sheet

UP Board: मेरे पापा की बड़े लोगों से पहचान है, पास कर दीजिए नहीं तो...आंसर सीट में परीक्षक को लिखी ऐसी धमकियां

Tue, 19 Mar 2024 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Mar 2024 10:55 AM IST
सार

UP Board Exam 2024: हाल में खत्म हुई यूपी बोर्ड के परीक्षा में छात्रों ने आंसर सीट में धमकियां लिखीं हैं। मूल्यांकन कर रहे परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे गए परीक्षार्थियों के संदेश पढ़कर हैरान हैं। पढ़ें छात्रों ने आंसर सीट में क्या-क्या लिखा है।

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 High School And Intermediate Students write threat to examiner in intermediate answer sheet
UP Board Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने परीक्षकों के लिए भावुकता के साथ धमकी भरे संदेश भी लिखे हैं। किसी ने अपने पापा की ऊंची पहुंच होने की बात लिखते हुए पास करने के लिए कहा है तो किसी ने फेल होने पर फांसी लगा लेने की परीक्षक को धमकी दी है। वहीं तमाम परीक्षार्थियों ने परीक्षकों से पास करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन कर रहे परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे गए परीक्षार्थियों के संदेश पढ़कर हैरान हैं। 
विज्ञापन


किसी परीक्षार्थी ने भावुकता भरे संदेश लिखे हैं, तो कोई परीक्षक को धमकी दे रहा है। परीक्षक बताते हैं कि परीक्षार्थी ऐसी बातें सुंदर लिखावट में अलग से बॉक्स बनाकर लिखते हैं। मूल्यांकन कक्ष में ऐसे संदेशों को परीक्षक एक-दूसरे को पढ़कर सुना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास नहीं किया तो खतरे में पड़ जाएगी आपकी नौकरी
इंटरमीडिएट की एक उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी ने लिखा है कि मेरे पापा का मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है। पास कर दीजिए वरना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। गुरुजी आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। मैंने प्रश्नों के जवाब में इतना तो लिखा ही है कि पास हो जाऊं। परीक्षार्थी ने संदेश में अपना मोबाइल नंबर लिखते हुए परीक्षक से कॉल करने के लिए कहा है।

अगर फेल हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा
सर अगर मैं फेल हुआ तो बता रहा हूं, फांसी लगाकर जान दे दूंगा। हाईस्कूल की एक उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने खुद की जान लेने की धमकी दी। उसने लिखा है कि मैं मरूंगा तो इल्जाम आप पर आएगा। आप खुद को जीवनभर माफ नहीं कर पाओगे कि आपके फेल करने से एक छात्र मर गया।

पास कर दो आपका क्या जाएगा, लेकिन मेरा भला हो जाएगा
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि गुरुजी मुझे पास कर दो। आपका क्या बिगड़ जाएगा, लेकिन मेरा भला जरूर हो जाएगा। मैं बहुत गरीब परिवार का छात्र हूं, फेल हुआ तो मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी, तो वो मर जाएगी।

यूपी बोर्ड : तीसरे दिन जांची गईं 27 हजार काॅपियां, 540 परीक्षक रहे अनुपस्थित
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तीसरे दिन भी 540 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उपस्थित रहे परीक्षकों ने 27 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केंद्रों पर किया जा रहा है। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 9672, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 4733 उत्तर पुस्तिकाओं और हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 13238 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।

तीसरे दिन जिले में कुल 27643 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। वहीं मूल्यांकन से अनुपस्थित परीक्षकों पर कार्रवाई के लिए बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन से अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन अवरुद्ध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed