{"_id":"5ef38ba68ebc3e42c50a7673","slug":"up-board-coruption-reach-in-villager-jhansi-news-jhs1698694109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण छात्रों से भी पास कराने के नाम पर मांगे जाने लगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण छात्रों से भी पास कराने के नाम पर मांगे जाने लगे रुपये
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : ???? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। यूूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले ग्रामीण छात्रों के पास भी अंक बढ़ाने का झांसा देकर ठगने वालों के कॉल आना शुरू हो गए हैं। जालसाजों ने दो दिन में 15 से अधिक छात्रों को मोबाइल पर फोन किए। बुधवार को इस मामले की जांच के लिए एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरी होने के बाद मूल्यांकन का काम भी पूरा हो चुका है। 27 जून को इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का रिजल्ट आने की संभावना है। रिजल्ट आने से पहले महानगर के बाद अब ग्रामीण छात्रों के पास नंबर बढ़वाने के लिए कॉलें आने लगीं हैं। यूपी बोर्ड प्रयागराज का अधिकारी व डाटा एंट्री ऑपरेटर बताकर नंबर बढ़वाने के एवज में रुपये मांगे जा रहे हैं।
चिरगांव क्षेत्र के पहाड़ी बुजुर्ग निवासी सुमित झा इंटरमीडिएट का छात्र है। मंगलवार की दोपहर दो बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह यूपी बोर्ड प्रयागराज का डाटा एंट्री ऑपरेटर कमल घोष बोल रहा है। कॉपी चेक करते समय भौतिकी विषय में नंबर कम आए हैं। रिजल्ट भी आने वाला है। ऐसे में अगर नंबर बढ़वाना है तो खाते में साढ़े चार हजार रुपये डाल दो। मंगलवार व बुधवार को 15 से अधिक छात्रों के पास इस तरह की कॉल आने के बाद अभिभावक परेशान रहे। जालसाजाें ने मोबाइल नंबर पर खाता नंबर भी मेसेज किए। परेशान होकर छात्रों एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह को मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
चिरगांव ब्लॉक के रौनक यादव के पास भी कॉल आई। इसमें अंक बढ़वाने के नाम पर आईडीबीआई बैंक के एकाउंट पर साढ़े चार हजार रुपये की मांग की गई ।
चिरगांव क्षेत्र के बरल गांव निवासी योगेंद्र राजपूत नके पास भी कॉल आने के बाद उनसे नंबर बढ़वाने के नाम पर रुपये मांगे गए। उनको भी कॉल करने वाले ने यूपी बोर्ड का अधिकारी बताया।