फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board: 83 magistrates will monitor, five centers are sensitive

यूपी बोर्ड : 83 मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी, पांच केंद्र संवेदनशील

Sat, 15 Feb 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 83 magistrates will monitor, five centers are sensitive
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षा के लिए जनपद में पांच संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 83 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 67-67 केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए हैं। पांच विभागीय सचल दल भ्रमणशील रहेंगे।
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज बंगराधवा, गौरैया इंटर कॉलेज गैराहा, अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज गरौठा, त्यागमूर्ति आत्माराम खेर इंटर कॉलेज गुरसराय, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज प्रेमनगर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों में शामिल हैं। डीआईओएस रती वर्मा ने बताया कि इन विद्यालयों में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण संवदेनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जीआईसी स्थित मुख्यालय में नाइट विजन और वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई है। प्रश्नपत्रों के रखरखाव और वितरण के लिए एसडीएम न्यायिक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई, परिवहन और आकस्मिक चिकित्सा आदि की व्यवस्था के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed