{"_id":"63a09ab2e6463b6391782964","slug":"up-board-50-objection-jhansi-news-jhs2352668126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 95 परीक्षा केंद्रों के लिए आई 50 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 95 परीक्षा केंद्रों के लिए आई 50 आपत्तियां
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड में परीक्षा केंद्रों के 95 स्कूलों की सूची जारी की गई थी। जिसके लिए 50 आपत्तियां आई हैं। क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थी और कॉलेज से अधिक दूर परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर अधिक आपत्तियां आई हैं। जिसके चलते परीक्षा केंद्र बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने के लिए जिले के 95 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड द्वारा सूची बनाई गई है। जिसके लिए लगभग 50 से अधिक आपत्तियां आईं हैं। इनमें 18 आपत्तियां क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थियों को केंद्र आवंटित करने की हैं। 15 आपत्तियां मानक से ज्यादा दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर आई हैं। वहीं 9 स्कूलों ने अपने स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर आपत्ति भेजी है। इसके अलावा 6 आपत्तियां बनाए गए परीक्षा केंद्र को हटाने के लिए भेजी गई हैं। कुछ अन्य मामले भी हैं। डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि समिति बनाकर इन आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।
उधर, हाल ही में एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। एडीएम द्वारा इन स्कूलों की विभाग से आख्या मांगी गई है, साथ ही स्वयं स्कूल का अवलोकन कर प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही जा रही।