फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unnav gate will look at the turret of Corey Puran 'cannon'

उन्नाव गेट के बुर्ज पर लगेगी पूरन कोरी की ‘तोप’

Mon, 10 Aug 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। उन्नाव गेट के बुर्ज पर वीरांगना झलकारी बाई के पति शहीद पूरन कोरी की ‘तोप’ स्थापित की जाएगी। पुरातत्व विभाग की अनापत्ति के बाद नगर निगम द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन


ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सन 1857 में महारानी लक्ष्मीबाई द्वारा छेड़े गए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना झलकारी बाई ने उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया था। इस लड़ाई में झलकारी बाई के पति रानी की सेना के तोपची पूरन कोरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। गदर के दौरान वह उन्नाव गेट बुर्ज पर तैनात थे तथा वीरगति को प्राप्त हुए थे। पूरन कोरी की याद में उनकी तोप उन्नाव गेट बुर्ज पर स्थापित करने की क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। अब यह मांग जल्द पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई द्वारा इसके लिए अनापत्ति प्रदान कर दी गई है। तदुपरांत, नगर निगम ने भी स्वीकृति दे दी है। इस पर जिलाधिकारी की मुहर भी लग गई है। जल्द ही स्क्रैप से तैयार कराई गई तोप को उक्त बुर्ज पर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचईएल ने किया है निर्माण
झांसी। उन्नाव गेट बुर्ज पर लगाई जाने वाली अमर शहीद पूरन कोरी की तोप की प्रतिमा का निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने किया है। यह तोप स्टील स्क्रैप से बनाई गई है। मालूम हो कि पूर्व में बीएचईएल द्वारा स्टील स्क्रैप से स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम से जुड़ी मूर्तियां बनाईं गईं थीं, जो किले के पास स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed