फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unnao Balaji road - building will start in August

अगस्त में ही शुरू होगा उन्नाव-बालाजी रोड का निर्माण 

Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Unnao Balaji road - building will start in August
raod - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। उन्नाव-बालाजी रोड का निर्माण इसी माह शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह रोड केंद्र सरकार के सेंट्रल रोड फंड से बनाई जा रही है, जिस पर अठारह करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। सड़क निर्माण का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्नाव-बालाजी रोड की पिछले कई सालों से दशा खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे आवा गमन में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश से सड़क और भी खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गई है। जबकि, यह मप्र के दतिया में स्थित तीर्थ स्थल बालाजी तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन


इसके अलावा यह सड़क झांसी शहर को कानपुर हाईवे से भी जोड़ती है। इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए स्थानीय सांसद /केंद्रीय मंत्री उमा भारती के प्रयासों से इस रोड का चयन सेंट्रल रोड फंड के तहत किया गया था। यह जिले की एक मात्र सड़क है, जिसका चयन सेंट्रल रोड फंड में हुआ है। सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने अठारह करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है, इसमें टोकन मनी के रूप में 2.41 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। पीडब्लूडी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश के हिस्से में आने वाली 11 किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘उन्नाव-बालाजी रोड सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। जबकि, अब तक इस रोड की चौड़ाई तीन मीटर है और कहीं-कहीं अधिकतम पांच मीटर है। सड़क चौड़ी होने से भारी वाहनों का आवागमन भी आसान हो जाएगा। जल्द ही केंद्र सरकार से अवशेष धनराशि भी मिल जाएगी।’
- एके जैन, अधिशासी अभियंता - पीडब्लूडी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed