फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   uniform khakee, image simple

वर्दी खाकी, पहचान साधारण

Thu, 28 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
uniform khakee, image simple
prd soilders, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान वर्दी तो खाकी पहनते हैं, पर सम्मान और पहचान उनकी वही प्राइवेट सुरक्षा कर्मी वाली है। हाथों में पुलिस की तरह डंडा या राइफल पर चेहरे पर मायूसी और बेबसी साफ दिखाई देती है। रोस्टर के तहत ड्यूटी करने वाले पीआरडी जवानों को साल में छह माह के रोजगार में ही संतोष करना पड़ता है।
विज्ञापन


जनपद झांसी के युवा कल्याण विभाग के साथ ही प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का संयुक्त कार्यालय विकास भवन में स्थित है। यहां अधिकारियों और बाबुओं की एक टीम बैठती है। कार्यालय में वर्तमान में कुल 842 जवान पंजीकृत हैं, इनमें 820 पुरुष एवं 22 महिलाएं हैं। इनको क्रमबद्ध तरीके से रोस्टर के तहत रोजगार दिया जाता है।
विज्ञापन


शासन की ओर से प्रत्येक जवान को प्रतिदिन की ड्यूटी का 200 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। मानदेय बढ़ाने के लिए कई बार शासन की ओर से हरी झंडी मिली, मगर फाइलें टेबिलों पर अटक कर रह र्गइं। रोस्टर के अनुसार वर्तमान में 300 जवान विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी कर रहे हैं। इनमें सरकारी व अर्द्ध शासकीय कार्यालय शामिल हैं।  सरकारी अधिकारियों के साथ सुरक्षा कर्मी के रूप में एवं  बंगलों पर भी सुरक्षा के लिए इनकी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
----------
यहां तैनात है पीआरडी जवान
------------------------------
क्रम        विभाग                        संख्या
-------------------------------
1.        ग्रासलैंड                        50
2.     छावनी परिषद झांसी         39    
3.    छावनी परिषद बबीना         24
4.    यूपी एग्रो                             03
5.    विद्युत विभाग                     11
6.    बीएसएनएल                        14
7.    जिला सहकारी बैंक             04
8.    जेडीए                                 23

9. अन्य विभागों/स्थानों पर       168
-----------------------------------
कुल तैनात जवान                     300
----------------------------------
 
‘सभी सरकारी व अर्र्द्ध शासकीय विभाग भी यदि पीआरडी की सेवाएं लेने लगें, तो निश्चित ही सभी पंजीकृत जवानों को साल में शत-प्रतिशत रोजगार मिलने लगेगा। इससे न सिर्फ जवानों में उत्साह का संचार होगा, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी जागेगा।’
धर्मेंद्र कुमार
जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed