फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy young man hanged himself due to wife's departure

पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने लगाई फांसी

Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Unhappy young man hanged himself due to wife's departure
झांसी। पत्नी के मायके चले जाने से दुखी पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है युवक का करीब दस माह पूर्व ही विवाह हुआ था। पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई। इसके बाद युवक गुमसुम रहने लगा। बृहस्पतिवार देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

मवई गांव निवासी आनंद राजपूत (24) खेती-बाड़ी का काम करता था। उसकी शादी दस माह पहले रनगुवां निवासी युवती से हुई थी। तब से पत्नी ससुराल में ही रह रही थी। परिजनों का कहना है करीब पंद्रह दिन पहले मायके वाले लड़की को विदा कर गांव ले गए। इसके बाद से आनंद गुमसुम रहने लगा। खेत में भी वह काम करने नहीं जा रहा था। बृहस्पतिवार को घर के सभी लोग खेत में कटाई के लिए गए थे। उन्होंने आनंद से भी साथ चलने को कहा लेकिन, वह राजी नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह जब परिजन वापस लौटे तब भी आनंद के कमरे का दरवाजा बंद था। उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने खिड़की से देखा तब उसका शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर उसकी मां चीख पड़ी। परिवार के दूसरे लोग भी वहां आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को फंदे से नीचे उतारा। बड़ागांव थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक आनंद शराब पीने का भी आदी था। उसने जमीन भी बेच दी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद से वह काफी दुखी रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed