फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy with wife's departure, young man hanged himself

पत्नी के मायके जाने के गम में युवक ने लगाई फांसी

Sun, 31 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with wife's departure, young man hanged himself
झांसी। थाना नवाबाद के करगुवां इलाके में पत्नी के मायके जाने से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घर पहुंचकर युवक के शव को फांसी के फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस के मुताबिक करगुवां जी इलाके में शंकर प्रजापति (34) पुत्र भगवानदास परिवार के साथ रहता था। घर में पत्नी संगीता समेत दो बच्चे हैं। शंकर परिवार के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करता था। बगल में ही बड़ा भाई बिहारी एवं कमल भी परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक शंकर नशे का आदी था। शराब पीने के लिए घर के बर्तन आदि भी बेच देता था। बुधवार को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इस बात को लेकर पत्नी संगीता के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। विवाद के बाद संगीता दोनों बच्चों को लेकर दूसरे दिन अपने मायके भोपाल चली गई। उसके बाद से शंकर गुमशुम रहने लगा। बृहस्पतिवार को उसने कई बार संगीता को फोन किया लेकिन, संगीता ने उससे बात नहीं की। शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद शंकर अपने कमरे में चला गया। देर-शाम तक वह बाहर नहीं निकला। बड़ा भाई बिहारी उसके घर गया। वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने खिड़की से अंदर देखा तब शंकर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। बिहारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर मेें विश्वविद्यालय चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इंस्पेक्टर नवाबाद संजय शुक्ला के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed