फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy with the disease, the young man hanged himself

बीमारी से दुखी युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with the disease, the young man hanged himself
झांसी। पैर की बीमारी से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का इलाज पिछले काफी समय से चल रहा था। पैर में अब सड़न पैदा हो गई थी। परिजनों का कहना है कि इस वजह से वह परेशान रहता था। इसी तनाव में आकर उन्होंने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के कोट बेहटा निवासी हरि सिंह (40) परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक हरि सिंह की पत्नी सुबह खेत में चारा लेने के लिए गई थी। घर में छोटा बेटा शुभम था। हरि मकान के बाहरी कमरे में अकेले थे। इसी दौरान उसने तौलिये से फांसी लगा ली। दोपहर को जब पत्नी वापस लौटी तब हरि फांसी के फंदे पर लटका दिखा। यह देखकर पत्नी चीख पड़ी। आसपास के लोग भी वहां जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया हरि सिंह का एक्सीडेंट के बाद पैर खराब हो गया था। उसमें स्टील की रॉड लगी हुई थी। उपचार के दौरान उसमें सड़न पैदा हो गई। इस वजह से वह हमेशा परेशान रहता था। कई दिनों से उसने खाना-पीना भी कम कर दिया था। परिवार के लोगों से बातचीत भी अधिक नहीं करता था। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक परिजनों ने भी बीमारी की वजह से हरि सिंह के परेशान रहने की बात बताई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed