फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy with not hearing, the woman ate poisonous pills in the police station

सुनवाई न होने से दुखी महिला ने थाने में खाईं जहरीली गोलियां

Sat, 05 Feb 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with not hearing, the woman ate poisonous pills in the police station
झांसी। सीपरी बाजार थाने के अंदर शुक्रवार दोपहर एक महिला ने जहरीली गोलियां निगल लीं। इससे थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां से शाम को उसे हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला का कहना था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। वह कई दिनों से पुलिस के पास शिकायत लेकर आ रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के राजीव नगर निवासी नेहा अपनी मां के साथ दोपहर करीब तीन बजे सीपरी बाजार थाने पहुंची थी। उसका कहना था कि पति ने गुपचुप तरीके से दूसरा विवाह कर लिया। उसने पुलिस को शिकायत की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को थाने के अंदर पहुंचने के बाद वह बाहर लगी बेंच पर बैठ गई। कुछ देर बाद उसने पर्स से निकाल कर चार-पांच जहरीली गोलियां निगल लीं। इसकी जानकारी जब पुलिसकर्मियों को हुई तब उनके हाथ-पांव फूल गए। पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालात अब सामान्य है। उधर, सीपरी बाजार इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे का कहना है कि जांच पड़ताल में मालूम चला कि महिला का अपने पति के साथ विवाद है लेकिन, वह अपने साथ कोई प्रार्थना पत्र लेकर नहीं आई थी। इसके पहले भी कोई प्रार्थना पत्र थाने में नहीं दिया गया। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed