फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy married woman dies by consuming poison

घरेलू कलह से दुखी विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Wed, 25 May 2022 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Unhappy married woman dies by consuming poison
झांसी। एरच इलाके में पारिवारिक विवाद से दुखी विवाहिता ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया था। यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना एरच के सलेमा गांव निवासी राममिलन (25) पत्नी वंदना के साथ बिहार के भागलपुर इलाके में टिकिया का ठेला लगाता है। अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी और बच्चों को लेकर गांव आया था। 20 मई को विदा की रस्म पूरी हो गई। परिजनों का कहना है कि 21 मई को परिवार के लोगों का आपसी विवाद हो गया। वंदना को पति राम मिलन ने काफी फटकारा। इससे वंदना नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। दूसरे दिन जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तब राम मिलन उसे जगाने पहुंचा। यहां बिस्तर पर वंदना अचेत पड़ी थी। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उसे लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर लिया गया। कई दिन के उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मंगलवार को वंदना की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वंदना ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed