फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy husband hanged himself after his wife did not return from her maternal home

पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी पति ने लगाई फांसी

Wed, 01 Jun 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Unhappy husband hanged himself after his wife did not return from her maternal home
झांसी। बरुआसागर के छोटा बनगुवां निवासी बलवीर आदिवासी (27) ने पत्नी के मायके से वापस न आने से दुखी होकर फांसी लगा ली। पत्नी के साथ उसका आठ दिन पहले विवाद हुआ था। पत्नी गुस्सा होकर मायके चली गई। बलवीर उसे बुलाने मायके गया लेकिन, पत्नी वापस आने को राजी नहीं हुई। इस वजह से बलवीर ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि बलवीर पुत्र हरिराम मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। करीब छह साल पहले उसकी शादी निवाड़ी के सुरकां गांव निवासी युवती से हुई थी। पिछले हफ्ते पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। रविवार को वह पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके सुरकां गांव गया था लेकिन, पत्नी वापस आने को राजी नहीं हुई। रात मेें ही बलवीर अपने गांव वापस लौट आया। दो दिन से घर में वह गुमसुम पड़ा था। मंगलवार दोपहर परिवार के लोग बाहर गए थे। इसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पिता हरिराम ने उसका शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed