फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncontrolled tractor ran over a woman, causing her death

Jhansi News: बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, मौत

Tue, 08 Jul 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor ran over a woman, causing her death
- घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। चिरगांव थाना इलाके के ग्राम सिया में बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला और एक पढ़े की मौत हो गई। जबकि, एक पढ़ा घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना से गुस्साए ग्रामीण हंगामा करने लगे, जिन्हें मौके पर पहुंचे अफसरों ने समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
ग्राम सिया निवासी रामकुमार अहिरवार की पत्नी ममता देवी (42) सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे अपने घर के बाहर बंधी भैंसों को चारा डाल रही थी। इसी दरम्यान चिरगांव की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें और वहां बंधे दो पढ़ों को कुचल दिया, जिससे महिला और एक पढ़े की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा पढ़ा घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद लोग सड़क पर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ अजय श्रोत्रिय व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक चिरगांव थाना इलाके के ग्राम रमपुरा का है। वह रविवार को गांव के कुछ लोगों को लेकर दतिया जिले के ग्राम कुड़सरा में एक मंदिर में पूजा करने लगाया था। सोमवार की सुबह वह वहां से लौट रहा था, इसी दरम्यान हादसा हो गया। हादसे के वक्त ट्रॉली में कुछ लोग सवार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed