फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncontrollable Scorpio collides with a tree and falls into a ditch At lalitpur

ललितपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, हादसे में तीन की मौत, पांच घायल

Wed, 10 Feb 2021 06:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Scorpio collides with a tree and falls into a ditch At lalitpur
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना ललितपुर के थाना जखौरा इलाके के ग्राम सीरोन व लागौन के बीच हुआ। चंदेरी से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के थाना चंदेरी अंतर्गत सकवारा गांव निवासी छत्रसाल (65), दयाराम (45), लखन (60), रामस्वरुप (55) रामसेवक (45), चांदनी (08) बैजनाथ (70) व गजराज (51) परिवार के रामसेवक के पुत्र की शादी तय करने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर चंदेरी के सकवारा गांव से ललितपुर के थाना जखौरा के ग्राम पुनियाखेरा जाने को निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब पौने चार बजे जैसे ही वह सीरोन व लागौन के बीच ही पहुंचे थे, तभी गाड़ी के सामने एक बच्ची सड़क पर आ गई। बच्ची को बचाने के प्रयास में गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकराते हुए कई फीट गहरी खाई में जा गिरी। 
 

इससे गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान छत्रसाल, दयाराम व लखन को मृत घोषित कर दिया गया। 

घायल रामस्वरुप, रासेवक, चांदनी, बैजनाथ व गजराज का उपचार चल रहा है। जानकारी मिलने पर चंदेरी के विधायक डग्गी राजा उर्फ गोपाल सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed