फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   uncontrol speed

स्प्रिंग पोस्ट ने लगाया बेलगाम रफ्तार पर ब्रेक

Mon, 11 Dec 2017 01:09 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 11 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
uncontrol speed
spring post - फोटो : demo
ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर यातायात पुलिस ने ब्रेक लगा दिया है। पुलिस ने यहां सड़क के मुख्य मोड़ पर स्प्रिंग पोस्ट लगा दिए हैं। जल्द ही जगह-जगह संकेतक लगाए जाएंगे और स्पीड ब्रेकर बनेंगे।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर के वर्कशॉप हैं। वर्कशॉप में सर्विस के बाद गाड़ियों का ट्रायल सड़क पर होता है। इसके लिए चालक तेज गति से गाड़ियां दौड़ाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य औद्योगिक संस्थानों में ट्रकों व अन्य वाहनों की भी आवाजाही बनी रहती है। यह गाड़ियां सिंगल सपाट सड़क पर तेज रफ्तार से भगाई जाती हैं। जबकि, औद्योगिक क्षेत्र से सटा हुआ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आवासीय परिसर और छात्रावास भी हैं, जिससे सड़क पर पैदल चलने वालों की भी दिन भर आवाजाही बनी रहती है। गाड़ियों की यह बेलगाम रफ्तार खतरा बनी हुई है। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र की ओर रुख किया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक (यातायात) सुभाष यादव की अगुवाई में क्षेत्र के मुख्य मोड़ पर दस स्प्रिंग पोस्ट लगा दिए हैं। इन पर रिफलेक्टर भी लगाए गए हैं, जिससे यहां रात में दूर से ही चमकते नजर आते हैं। इससे काफी हद तक वाहनों की रफ्तार थम गई है। टीएसआई ने बताया कि जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्प्रिंग पोस्ट से नुकसान नहीं
फाइबर के स्प्रिंग पोस्ट के अंदर स्प्रिंग लगी होती है, जिससे वाहन से टकराने पर यह झुक जाते हैं। इससे वाहन को कोई क्षति नहीं होती और गाड़ी के गुजरने के बाद यह फिर से खड़े हो जाते हैं।

स्ट्रीट लाइट बदलेगी
झांसी। ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन खराब होने वाली स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान होगा। यहां पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।
ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र में टाटा और आयशर ट्रैक्टर्स के वर्कशाप हैं। राजकीय पालीटेक्निक का हॉस्टल तथा पालीटेक्निक की स्टाफ कालोनी है। झांसी से ग्वालियर जाने वाले मेन रोड से लगभग एक किलोमीटर अंदर बने इस औद्योगिक क्षेत्र में लगीं स्ट्रीट लाइट आए दिन खराब रहती हैं। इस कारण अंधेरा पसरा रहता है, इसकी नगर निगम में शिकायतें पहुंच रही हैं। स्ट्रीट लाइट ठीक हो जाती है, लेकिन एक- दो दिन में फिर से खराब हो जाती हैं। आए दिन होने वाली इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने यहां पर स्ट्रीट लाइट बदलने का निर्णय लिया है। मार्ग प्रकाश प्रभारी एके सक्सेना ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बदल दी जाएंगी, जिससे बार- बार बंद होने की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed