फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncle, who was taking sick nephew to sweep, dies in an accident

बीमार भतीजे को झाड़फूंक के लिए ले जा रहे चाचा की हादसे में मौत

Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncle, who was taking sick nephew to sweep, dies in an accident
झांसी। अपने बीमार भतीजे को झाड़फूंक कराने ले रहे चाचा सड़क हादसे में घायल हो गए। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ थाना के सैदपुर गांव निवासी खेमचंद श्रीवास (51) का भतीजा किशोर (13) काफी दिनों से बीमार रहता है। परिजनों की सलाह पर वह मंगलवार सुबह किशोर की झाड़फूंक कराने बिलरख जा रहा था। जैसे ही वह लोग बिलरख के पास पहुंचे, उसी समय तिराहे के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चाचा-भतीजा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों घायलों को पुलिस लेकर हमीरपुर जिला अस्पताल पहुंची। यहां खेमचंद की नाजुक हालत को देखते डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार शाम को घायल खेमचंद को यहां लाया गया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया लेकिन, उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार सुबह खेमचंद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी यहां आ गए। परिवार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed