फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncle had murdered a minor girl in Jhansi after failing to sexual harassment

वहशी चाचा: नाबालिग भतीजी से दरिंदगी न कर पाया तो भेद खुलने के डर से मार डाला; रातभर देखता था पोर्न फिल्में

Sun, 31 Dec 2023 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Dec 2023 02:27 PM IST
सार

झांसी के बबीना थाना इलाके में शुक्रवार को किशोरी की अर्द्धनग्न लाश मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नाबालिग लड़की के चाचा ने ही दुष्कर्म में नाकाम होने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Uncle had murdered a minor girl in Jhansi after failing to sexual harassment
झांसी में मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के बबीना थाना इलाके में हुई किशोरी की हत्या का खुलासा हो गया है। दुष्कर्म में नाकाम रहने पर रिश्ते के चाचा ने ही उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बबीना थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार की सुबह 16 साल की एक किशोरी का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। किशोरी की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या की गई थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश जुटी हुई थीं। कई लोगों से पूछताछ की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा संदिग्धों पर नजर भी रखी जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने मृतका के सौतेले पिता के 36 साल के भाई पूछताछ की, उससे पुलिस को घटना से जुड़ी कुछ जानकारियां मिलीं। इस पर आगे बढ़कर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के शौच के लिए जाने पर वह उसके पीछे लग गया था। उसके झाड़ियों के बीच पहुंचने पर शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से उसे पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर उसके सिर में पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गई। इसके बाद उसे घसीटते हुए झाड़ियों में गड्ढे की ओर ले गया। 

वहां सिर पर भारी पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह काफी देर तक उसे खोजने का बहाना करता रहा। बाद में घर आ गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने दो शादियां की थीं। उसके सौतेले पिता के छोटे भाई ने ही किशोरी को मौत के घाट उतारा था। 

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस के साथ रहा, पर चुराता रहा नजरें
शुक्रवार की सुबह किशोरी का रिश्ते का चाचा पुलिस के इर्दगिर्द ही बना रहा। पुलिस के पहुंचने पर वह घटनास्थल पर पहुंच गया था। जबकि, इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने भी गया था। पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी। लेकिन, वह पुलिस से लगातार नजरें चुरा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसकी मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो घटनास्थल के आसपास पाई गई। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें वह टूट गया।

रातभर देखता था पोर्न फिल्में
पुलिस ने आरोपी चाचा का मोबाइल खोला तो उसमें सैकड़ों पोर्न फिल्में पाई गईं। जांच में सामने आया कि वह पूरी रात मोबाइल में पोर्न फिल्में देखता रहा था। इसके अलावा वह शराब पीने का भी आदी है। सूखा नशा भी करता है। वह दिनभर से अपने भाई के घर था और किशोरी पर नजर रखे हुए था। किशोरी के शाम को शौचालय के लिए बाहर निकलते ही वह उसके पीछे चल दिया था। बता दें कि आरोपी किशोरी के घर से दूर झोपड़ी में रहता है। वह मजदूर है, लेकिन कभी कभार ही काम पर जाता है।
 

बचने के लिए खूब लड़ी थी किशोरी
आपको बता दें कि झांसी के बबीना थाना इलाके में शुक्रवार को किशोरी की अर्द्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी रही। किशोरी के शरीर पर मिले चोट के निशानों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने बचने के लिए खूब संघर्ष किया। 

 

किशोरी अपने घर से बृहस्पतिवार की शाम छह बजे निकली थी, इसके बाद वापस नहीं लौटी। शुक्रवार की सुबह उसकी अर्द्धनग्न लाश घर से तकरीबन सौ फीट दूर झाड़ियों में एक गड्ढे में पड़ी मिली। किशोरी का सिर कुचला हुआ था, जबकि शरीर पर भी चोट के कई निशान थे, जिनसे खून बह रहा था। 

 

शरीर पर जो कपड़े बचे थे, वह भी फटे हुए थे। इससे अंदाजा लगाया गया था कि घटना के दौरान किशोरी ने बचाव के लिए आरोपी से खूब संघर्ष किया। लेकिन, आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed