फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncle accused of misbehave with minor niece commits suicide by hanging in jhansi

यूपीः नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पीड़िता गर्भवती

Thu, 01 Oct 2020 07:03 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 01 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Uncle accused of misbehave with minor niece commits suicide by hanging in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह उसका शव खेत पर पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने नाबालिग भतीजी (16) से दुष्कर्म किया था। लड़की के गर्भवती होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो उसने चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि चाचा ने खाने में नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने बताया कि लड़की पांच-छह महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने गर्भपात करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने जाकर आरोपी राजू अहिरवार (40) के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 27 सितंबर को राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात राजू ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह लोग खेत पर पहुंचे तो शव लटका पाया। उन लोगों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर क्षेत्राधिकारी गरौठा मनीष सोनकर एवं थानाध्यक्ष गुरसराय विजय कुमार पांडेय पुलिस के साथ पहुंचे। शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


शादीशुदा था आरोपी
आरोपी व्यक्ति की पहले शादी हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह अकेले ही रहता था। उसके कोई संतान भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed