{"_id":"585ad43c4f1c1bf248e3a4ab","slug":"uma-bharti-confrence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की हैसियत मेरे बराबर नहीं: उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की हैसियत मेरे बराबर नहीं: उमा
jhansi
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
उमा भ्ाारती
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हैसियत मेरे बराबर नहीं है, इसलिए उन्हें चुनौती नहीं मानती हूं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने चुनौती दी थी कि वह अयोध्या में घुसने नहीं देंगे। इसका जवाब मैंने अयोध्या में झंडा फहराकर दिया था। यह बात मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक के शिलान्यास और रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड के उद्घाटन में आईं केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनोद्धार मंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुंदेेलखंड से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने पर कही।
पत्रकारों के सवालों पर उमा भारती ने कहा कि वह किसी मुख्यमंत्री की बेटी नहीं हैं और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य संसद में गया है। वह किसान की बेटी हैं और संघर्ष, तपस्या से निकलकर आगे बढ़ी हैं। अखिलेश को राजनीति विरासत में मिली है, इसलिए इस जन्म में तो यूपी के मुख्यमंत्री उनकी बराबरी नहीं कर सकते। बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तकनीकी पेंच सुलझाकर सभी दलों को मिलकर पहले नक्शा तय करना होगा। भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही छोटे राज्यों के पक्ष में है। उनकी भावना भी बुंदेलखंड राज्य बनाने की है। उमा ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
...निकम्मा समझोगे तभी काम करते रहोगे
उमा भारती ने मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में खुद को निकम्मी कहकर सबको चौंका दिया। उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि कोई नेता, अफसर या व्यक्ति यह सोच लेगा कि उसने बहुत काम कर लिया तो वह कुछ नहीं कर सकेगा। अगर व्यक्ति खुद को निकम्मा समझेगा तो उसमें काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी।