{"_id":"6699b4c74d9e84fd950625b7","slug":"ug-pg-exam-will-be-descriptive-in-odd-semesters-and-multiple-answer-type-exam-in-even-semesters-jhansi-news-c-11-jhs1002-353846-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यूजी-पीजी के विषम सेमेस्टर में वर्णात्मक और सम सेमेस्टर में बहुउत्तरीय होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यूजी-पीजी के विषम सेमेस्टर में वर्णात्मक और सम सेमेस्टर में बहुउत्तरीय होगी परीक्षा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) के विषम सेमेस्टर की परीक्षा वर्णात्मक और सम सेमेस्टर की परीक्षा बहुउत्तरीय होगी।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि नए शिक्षा सत्र 2024-25 में परीक्षा कराने का कार्यक्रम जल्द तैयार किया जाएगा। 22 जुलाई से विवि परिसर और संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि शैक्षणिक कलेंडर के हिसाब से ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसमें बदलाव नहीं होगा।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रैक्टिकल से वंचित रहे करीब 350 विद्यार्थियों के कैंपस में प्रैक्टिकल करवा दिए गए हैं। इसमें प्राइवेट यूजी-पीजी और कैंपस में चलने वाले पाठ्यक्रम के विद्यार्थी थे।
विज्ञापन
पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में शामिल हुए 400 विद्यार्थी
विवि परिसर में बृहस्पतिवार को पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा हुई। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा में करीब 400 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके परिणाम एक पखवाड़े के अंदर जारी कर दिया जाएगा।