फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two zonal offices of the corporation will start in April, people will be saved from running around.

Jhansi News: अप्रैल में शुरू होंगे निगम के दो जोनल कार्यालय, लोगों की बचेगी भागदौड़

Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two zonal offices of the corporation will start in April, people will be saved from running around.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम के हंसारी और पिछोर में निर्माणाधीन जोनल कार्यालय अप्रैल में शुरू हो जाएंगे। कार्यदायी संस्था को इन कार्यालयों का काम 31 मार्च तक पूरा करना है। सोमवार को निर्माण कार्यों की जांच के लिए आईआईटी कानपुर की टीम आ रही है।
नगर निगम शहर के बीचों-बीच इलाइट चौराहे के पास स्थित है। जबकि, राजगढ़, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, करारी, लहरगिर्द आदि से निगम की दूरी लगभग दस किलोमीटर है। ऐसे में लोगों को गृहकर जमा करने, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने, सफाई न होने से लेकर हर तरह की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम तक भागदौड़ करनी पड़ती है। इसको मद्देनजर रखते हुए नगर निगम ने तीन जोनल कार्यालय बनाने का निर्णय लिया था। ये कार्यालय हंसारी, पिछोर और सीपरी बाजार में बन रहे हैं। इनमें हंसारी और पिछोर के कार्यालय का काम अंतिम चरण में है और कार्यदायी संस्था को 31 मार्च तक इन्हें पूरा करना है। निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि सोमवार को आईआईटी कानपुर की टीम झांसी आएगी और जोनल कार्यालय की गुणवत्ता की जांच करेगी। काम संतोषजनक मिलने पर ही फर्म को भुगतान किया जाएगा। अप्रैल में दोनों जोनल कार्यालय शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


सीपरी बाजार में शिफ्ट नहीं हो पाई विद्युत लाइन
सीपरी बाजार में आल्हाघाट पर भी जोनल कार्यालय बन रहा है। मगर इसके ऊपर से विद्युत लाइन गुजरने के कारण दूसरी मंजिल नहीं बन पा रही है। बताया गया कि नगर निगम ने विद्युत विभाग को करीब छह महीने पहले लाइन स्थानांतरित करने का पैसा भी जमा कर दिया है। इसके बावजूद अब तक लाइन नहीं हट पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed