फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two youths who stalked medical student arrested

Jhansi News: मेडिकल छात्रा का पीछा करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two youths who stalked medical student arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मेडिकल छात्रा का कार से पीछा करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कार भी बरामद कर ली गई है।
मेडिकल छात्रा की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे सदर बाजार गई थी। उस दौरान सफेद रंग की हैरियर कार में सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे। वह उस पर फब्तियां भी कस रहे थे। जब वह मेडिकल कॉलेज लौटी तब कार सवार भी कॉलेज के अंदर आ घुसे। छात्रा ने यह जानकारी सुरक्षा गार्ड को दी।

उधर, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें पुलिस को कार का पता चल गया। पुलिस ने कार सवार युवक अविनाश यादव पुत्र रामेश्वर दयाल यादव एवं करन पुत्र वृंदावन यादव दोनों निवासी बबीना को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें, पिछले माह भी मेडिकल छात्राओं के साथ रात में लौटते समय बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी थी। पुलिस इन आरोपियों को भी पकड़ कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed