फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two youths killed in road accident

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Wed, 08 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in road accident
मऊरानीपुर। क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार को तड़के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकारा व भटपुरा के बीच हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश के टेहरका निवासी सुरेश अहिरवार तथा थाना टोड़ीफतेहपुर के ग्राम लिधौरा निवासी गजराज की मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद दोनों को 108 नंबर एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मरने वाले सुरेश अहिरवार(32) पुत्र खरगोले निवासी टेहरका व गजराज(27) पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी ग्राम लिधौरा टोड़ीफतेहपुर आपस में रिश्तेदार थे। दोनों भिण्ड में मजदूरी करते थे। सोमवार की शाम को दोनों गजराज की ससुराल ग्राम चकारा किसी काम से मोटरसाइकिल से गए थे। लौटते समय कोई वाहन इन्हें टक्कर मारकर भाग गया और बाद में राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर इन्हें अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में दोनों की मौत होने की सूचना जब चकारा पहुंची तो उनके परिवार में कोहरा मच गया। मृतक सुरेश के फुफेरे भाई सूरज प्रसाद ने बताया कि गजराज की शादी लगभग दो साल पहले हुई थी व उसकी छह माह की बच्ची है। वह दो भाइयों में छोटा था व मृतक सुरेश अहिरवार कस्बा टेहरका का निवासी था व उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। घर में कमाने वाला वही अकेला था। किस वाहन ने टक्कर मारी है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed