फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two youths injured in collision between tractor and car

Jhansi News: ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में दो युवक घायल

Sun, 19 Jan 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in collision between tractor and car

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिजारी बम्होरी। लहचूरा थाना अतंर्गत ग्राम सिजारी बुजुर्ग में मऊ-गरौठा मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर व कार में भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर व कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार की रात करीब 7:30 बजे ग्राम एवनी निवासी सत्यप्रकाश राजपूत (25) पुत्र हलकाई राजपूत निवासी एवनी थाना टोडीफतेपुर, मऊरानीपुर से ट्रैक्टर से मूंगफली बेचकर लौट रहा था। राजेंद्र राजपूत साथ में था व बच्चे ट्रॉली में बैठे थे। मऊरानीपुर-गरौठा मुख्य मार्ग पर सिजारी बुजुर्ग तालाब के पास गरौठा की ओर से आ रही कार (यूपी93 सीसी 9081) से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार सत्यप्रकाश राजपूत और राजेंद्र राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के एयर बैग खुल जाने से चालक व एक अन्य सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर लहचूरा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया कि कार कार चालक गरौठा से सवारी छोड़कर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed