{"_id":"6353ea46a2db6c097865a64b","slug":"two-youths-died-after-being-crushed-by-a-truck-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रक ने खुले में सो रहे दो युवकों को कुचला, हुई मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रक ने खुले में सो रहे दो युवकों को कुचला, हुई मौत, चालक फरार
Sat, 22 Oct 2022 06:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Oct 2022 06:34 PM IST
सार
ट्रक बैक करते समय चालक खुले मैदान में सो रहे दोनों युवकों को नहीं देख पाया, जिससे ट्रक के पिछले पहिये दोनों युवकों के ऊपर चढ़ गए। युवकों की चीख पुकार को सुनकर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के कुम्हरार रोड के ओवर ब्रिज के पास एक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यहां खुले मैदान में बालू डंप होती है। शुक्रवार रात यहां पर समथर के महुआखेरा निवासी दयासागर उर्फ छुन्ना राजपूत (25) तथा मोंठ के अटरिया गांव निवासी धर्मेन्द्र पाल (27) सो रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे एक ट्रक बालू लेने यहां आया। वहां पर बालू का उठान नहीं हो रहा था। बालू न मिलने पर चालक ट्रक को बैक करने लगा। बैक करते समय चालक वहां सो रहे दोनों युवकों को नहीं देख पाया, जिससे ट्रक के पिछले पहिये दोनों युवकों के ऊपर चढ़ गए। युवकों की चीख पुकार को सुनकर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। परिसर में अन्य कर्मचारी भी झोपड़ी में सो रहे थे। चीखने की आवाज सुनकर वह लोग घटना स्थल पर दौडे़ तब तक ट्रक चालक भाग चुका था। दोनों को एंबुलेंस से मोंठ अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन