फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two youth suicide

दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 03 Aug 2019 10:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two youth suicide
दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टपरियन हंसारी निवासी दीपक वर्मा और कोछाभांवर निवासी उमेश गोस्वामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपक छत निर्माण के लिए सरियों का जाल बनाने का काम करता था। उमेश चार पहिया गाड़ी का चालक था। परिजनों के अनुसार शराब के नशे में दोनों ने यह कदम उठाया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टपरियन हंसारी निवासी गोपी वर्मा के तीन लड़कों में बीच वाला दीपक वर्मा (24) छत निर्माण में सरियों का जाल बनाने का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे दीपक ने कमरा अंदर से बंदकर पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। थोड़ी देर में बड़े भाई चंद्रप्रकाश ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। कमरे में दीपक को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर उसके बड़े भाई चंद्रप्रकाश ने बताया कि घर पर शराब के नशे में वह विवाद कर रहा था। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। मालूम हो कि टपरियान हंसारी में पिछले चार महीने में पांच लोग फांसी लगा चुके हैं। ज्यादातर मामलों में शराब पीना ही मौत का कारण बताया गया है।
विज्ञापन

इधर, कोछाभांवर निवासी उमेश गोस्वामी (35) पुत्र रामस्वरूप चार पहिया गाड़ी चलाता था। चार साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था। पत्नी इकलौते लड़के को लेकर चली गई थी। तब से उमेश अकेला था। वह बीमार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसने कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर चाचा सत्यप्रकाश ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इससे वह बीमार भी रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed