फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two woman died in accident

डिवाइडर से टकराकर टाटा सूमो पलटी, दो महिलाओं की मौत

Sun, 01 Mar 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
two woman died in accident
two woman died in accident
झांसी। तालबेहट के पास झांसी - ललितपुर राजमार्ग पर जमालपुर के पास डिवाइडर से टकराकर टाटा सूमो पलट गई। इसमें सवार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना बबीना के भेल के तिलक नगर निवासी संतोष राज, मंजू राज, दशरथ राज, हर्षिता राज, कैलाश, देशरानी व गीता देवी शुक्रवार को ललितपुर में आयोजित एक रिश्तेदारी में भाग लेने गए थे। रात दस बजे करीब सभी वापस लौट रहे थे। गाड़ी राजेंद्र चला रहा था। लौटते समय ललितपुर के तालबेहट स्थित जमालपुर के पास टाटा सूमो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले देशरानी व गीता देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, उपचार के लिए संतोष, मंजू, दशरथ, हर्षिता, कैलाश व चालक का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed