{"_id":"610462cc8ebc3e585c204834","slug":"two-thousand-people-will-be-ready-for-first-aid-jhansi-news-jhs2007966155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक इलाज के लिए तैयार होंगे दो हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक इलाज के लिए तैयार होंगे दो हजार लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज देने के लिए झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब दो हजार लोगों को प्रशिक्षित करेगा। इसके लिए एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरूआत शनिवार से होगी।
क्लब की पत्रकार वार्ता में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस भदौरिया ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। दो अगस्त को सुबह 11 बजे कमला मॉडर्न नर्सिंग कॉलेज और दोपहर तीन से शाम चार बजे तक राघवेंद्र हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज में छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन अगस्त को सुबह 11 बजे से सेंट स्टीफन ग्लोबल कॉलेज में ट्रेनिंग, चार को शाम पांच बजे यूजी स्टूडेंट मेडिकल कॉलेज नुक्कड़ नाटक, पांच अगस्त को दोपहर 12 बजे आरएनएस वर्ल्ड कॉलेज में प्रशिक्षण होगा। डॉ. पारस गुप्ता ने बताया कि क्लब की योजना दो हजार लोगों को प्रशिक्षित करने की है। इसमें युवा भी शामिल हैं, ताकि किसी भी हादसे में घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके। इस दौरान डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. नीरज जैन, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।