फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two students returned in two days, many still trapped

दो दिन में लौट चुके दो छात्र, कई अभी भी फंसे

Fri, 25 Feb 2022 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two students returned in two days, many still trapped
झांसी। यूक्रेन में बिगड़ते हालातों को देखकर पिछले दो दिनों में झांसी और ललितपुर का एक-एक छात्र अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं। इसमें एक शिवाजी नगर का छात्र है तो दूसरा तालबेहट का। वहीं, बुंदेलखंड समेत आसपास के कई छात्र अभी भी वहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए झांसी समेत बुंदेलखंड के कई छात्र-छात्राएं यूक्रेन जाते हैं। यूक्रेन में बिगड़ते हालातों को मद्देनजर रखते हुए तालबेहट के योगेश झा बुधवार को लौट आए। उनसे एक दिन पहले शिवाजी नगर का भी एक छात्र आया है। जबकि, कुछ सप्ताह पहले शहर की नाजिया हुसैन भी झांसी लौट चुकी हैं। सूत्रों ने बताया कि बुंदेलखंड और आसपास के कई छात्र-छात्राएं अभी भी वहां फंसे हुए हैं। वो स्वदेश लौटने की जुगत में हैं। लगातार परिजनों से भी संपर्क करके हालातों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed