फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two students named in murderous attack

Jhansi News: जानलेवा हमला करने के आरोप में दो छात्र नामजद

Thu, 10 Oct 2024 05:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Two students named in murderous attack
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जानलेवा हमले के आरोप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दो छात्रों समेत छह अज्ञात के खिलाफ नवाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल सीनियर छात्र जूनियरों पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हुई। पहले पुलिस जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को राजी नहीं हुई लेकिन, सीनियर छात्र इन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ गए। मंगलवार देर-शाम तक छात्र इस बात को लेकर हंगामा करते रहे। आखिरकार पुलिस को उन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस अफसरों के मुताबिक फिर से सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जाएगी। मामला सही न होने पर विवेचना के दौरान यह धाराएं हटा दी जाएंगी।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए छात्र साहिल सिंह ने कल पुलिस को बताया था कि बीयू के छात्र ऋषि साहू एवं उमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रैगिंग की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद सीने से तमंचा सटाकर गोली चला दी लेकिन, फायर मिस हो गया। आरोपी छात्रों ने उसे एवं उसके भाई को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है छानबीन के दौरान फायरिंग की बात गलत निकली। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed