{"_id":"623f6a797c29db233c20acc4","slug":"two-sisters-saddened-by-molestation-ate-poison-police-was-not-taking-action-jhansi-news-jhs217448914","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से दुखी दो बहनों ने खा लिया जहर, पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से दुखी दो बहनों ने खा लिया जहर, पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई
विज्ञापन
झांसी। मुहल्ले के एक युवक द्वारा आए दिन की जाने वाली छेड़छाड़ और शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से दुखी दो बहनों ने शुक्रवार की रात को जहर खा लिया। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जहां अब दोनों की हालत में सुधार है। वहीं, एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर सदर बाजार थाने के इंसपेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच शुरू करा दी है।
महानगर के सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी दो बहनों में बड़ी बहन (21) एमए फाइनल एवं छोटी बहन (17) बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा बताई जाती है। बड़ी बहन एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी है। इनके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। पीड़ित बहनों को आरोप है सिमराहा के मथुरा कॉलोनी निवासी राहुल वाल्मीकि पिछले कई माह से उनके साथ रोजाना छेड़खानी करता है। जब भी दोनों बहनें घर से कहीं जाती हैं तो रास्ते में रोककर अश्लील फब्तियां कसता है। सदर बाजार थाने में दो बार शिकायत की लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। 22 मार्च को बड़ी बहन एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। युवक ने रास्ते में रोककर छेड़खानी की। इतना ही नहीं शुक्रवार को आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ घर में घुस आया और बड़ी बहन का हाथ पकड़कर घसीटने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई। थाने में तहरीर देने के बाद भी एक्शन नहीं हुआ। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर दोनों बहनें बेहद डर गईं और रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उनकी मां खाना खाने के लिए बुलाने गई तब दोनों फर्श पर अचेत पड़ी थीं। यह देखकर परिवार के लोग घबरा उठे। दोनों को लेकर परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनके जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की। शनिवार को छोटी बहन को होश आ गया जबकि बड़ी बहन की हालत अभी सामान्य नहीं हुई।
एसएसपी शिवहरी मीना ने सीओ सिटी प्रदीप कुमार को जांच के लिए मौके पर भेजा। उनकी रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी जयप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनकी जगह सर्विलांस प्रभारी जितेंद्र तक्खर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
शिकायत आने के बाद कार्रवाई न करने पर सदर बाजार इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ जांच भी कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं।
शिवहरी मीना
एसएसपी
कागजी साबित हुआ महिला हेल्प डेस्क
मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने में महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए अलग से महिला हेल्प डेस्क बनाई गई लेकिन, महिला हिंसा से जुड़े मामलों की भी सुनवाई में लापवाही बरती जा रही है। जहर खाने को मजबूर हुई छात्राओं का कहना है कि उन्होंने अपने साथ हो रही छेड़खानी की दो बार लिखित दी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से छेड़खानी करने वाले शोहदे का मन बढ़ गया। परेशान होकर वह दोनों एसएसपी कार्यालय भी पहुंचीं। यहां से उनकी शिकायत थाने में मार्क करके भेज दी गई लेकिन, थाना स्तर पर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।